मण्डला 27 जुलाई 2022
प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान 27 जुलाई 2022 से प्रारंभ हुआ। सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं निर्धारित
टीकाकरण केन्द्रों में कोविड के टीके लगाए गए। साथ ही ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 6 माह पूर्व अपना द्वितीय डोज लगाया है उन्हें भी कोविड प्रीकॉशन डोज लगाया
गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कोविड
वैक्सीनेशन महाभियान के तहत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपलब्ध डोज
एवं स्टॉफ के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण एवं प्रीकॉशन डोज के
लिए ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे लोगों से चर्चा करते हुए उन्हें अपने आसपास के
व्यक्तियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की बात कही।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment