BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घरों में घुस रहा नाले पानी, जिम्मेदार साधे हैं चुप्पी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 2, 2022

घरों में घुस रहा नाले पानी, जिम्मेदार साधे हैं चुप्पी




रेवांचल टाइम्स - नारायणगंज  बरसात शुरू होते ही नारायणगंज ग्राम पंचायत पड़रिया के नाले और नाली थोड़ी सी बारिश के पानी से उफान मारने लगते हैं और यह गंदा पानी लोगों के घरों और सड़कों में भर जाता है जिससे आम नागरिकों को बहुत ही समस्या से जूझना पड़ता है परंतु पंचायत के द्वारा बरसात के पहले से ही कुछ भी इंतजाम नहीं किए जाते हैं ना ही नालियां साफ करवाई जाती है और ना ही इनकी तरफ ध्यान दिया जाता है साफ सफाई का पैसा पंचायत कर्मचारी आराम से डकार जाते हैं और जनता को धोखे में रखते हैं जरा सी बारिश से बड़े नाले और छोटी नालियों का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस जाता है जिससे बीमारी फैलने की आशंका होती है लोग बीमार होते हैं और अस्पताल में अपनी मेहनत की कमाई खफा देते हैं परंतु ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत को इससे कोई सरोकार नहीं है वह अपनी कुंभकरण की नींद में अभी भी सो रहे है



शिकायत करने पर भी नहीं होती साफ़ सफाई


ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में अगर कोई ग्रामीण जाकर शिकायत करता भी है फिर भी उसकी फरियाद उधर के कर्मचारी नहीं सुनते हैं और उनको हमेशा आश्वासन देकर वापस लौटा देते हैं इन अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम के इन समस्या से कोई भी सरोकार नहीं है पूरे ग्राम में गंदी नालियों का पानी बह रहा है सड़कों में बह रहा है घरों में घुस रहा है परंतु ग्राम पंचायत इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रही है

No comments:

Post a Comment