रेवांचल टाईम्स - बालाघाट नगर मुख्यालय स्थित वार्ड नं. 1 बुढ़ी के वार्ड वासी इन दिनों आश्वासन के भरोसे अपना जीवन यापन कर रहे है और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बाढ़ से बचाव की भी प्रशासन के द्वारा व्यवस्था नहीं की गई जिससे वार्डवासियों ने नाराजगी जाहिर की है और प्रशासन से गुहार लगाई है।
विधायक ने दिया था आश्वासन
बालाघाट विधायक व मध्यप्रदेश आयोग पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने वार्ड में जाकर वार्डवासियों का आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद वार्ड में सड़क बना दी जायेगी इसके साथ ही उनकी समस्याओं से उनको निजात दिलाई जायेगी लेकिन चुनाव सम्पन्न हो गए है और वार्डवासियों की हालत जस की तस बनी हुई है जिससे वार्ड वासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा वार्ड
जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता के नाम पर बना गौरीशंकर नगर अपनी बदहाली के चलते एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। जिले में हो रही लगातार बारिश से इस नगर के डूब जाने का खतरा बन गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी वैनगंगा नदी में पानी ज्यादा जाने से इस नगर को बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा था और नदी के किनारे बसे होने के कारण यह वार्ड बारिश में बाढ़ का शिकार हो जाता है फिर भी प्रशासन का इस ओर ध्यान ना देना संदेह को जन्म देता है।
सड़क व पानी प्रमुख समस्या
नगर के गौरीशंकर निवासी मूलभूत सुविधा से कोसों दूर है जहां पर सड़क पानी सहित अन्य समस्याओं से इन दिनों नगर वासियों को जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि सड़क एवं पानी की व्यवस्था की जाए इसके साथ ही गौरीशंकर निवासी राकेश नागवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के पहले विधायक गौरीशंकर बिसेन के द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था और वोट ले ली गई। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनप्रतिनिधि का इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है चुनाव के समय आश्वासन पर आश्वासन देते हैं।
वर्षो से है समस्या नहीं मिली निजात
वही आगे की जानकारी देते हुए बताया कि गौरी शंकर नगर में 12 वर्षों से सड़क की और पानी की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी नगर वासियों को जूझना पड़ रहा है लेकिन जनप्रतिनिधि का इस ओर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं है जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि बारिश के समय में बच्चों को स्कूल आने जाने में एवं मार्ग से आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। और बारिश में हैंडपंप से गंदा पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं रहता उसके लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई है।
दो बार डुब चुका है वार्ड
जानकारी देते हुए वार्डवासियों ने कहा है वार्ड नं. 1 बुढ़ी गौरीशंकर नगर में लगभग 111 मकान है और यहां की आबादी करीब 800 है लेकिन आज भी यहां की समस्या दुर नहीं हुई है इसके साथ ही वार्ड पूर्व दो बारिश में दो बाद डुब चुका है जिससे वार्ड वासियों को भारी परेशानी हुई और आर्थिक नुकसान भी हुआ है जिससे प्रशासन के द्वारा 10 से 12 लोगों को 5 हजार से 7 हजार रूपये का ही मुआवजा दिया है और बाकि लोगों को नहीं मिला है।
नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
वार्ड वासियों ने अपनी समस्या का बखान करते हुए कहा कि वार्ड बसे इतने वर्ष हो गए है लेकिन वार्डवासियों को पट्टा नहीं मिल पाया है जिससे वार्डवासियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसकों लेकर वार्डवासियों ने आवाज बुंलद कर प्रशासन से गुहार लगाई है वार्डवासियों को पट्टा दिलाया जाये जिससे कि वार्डवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सकें।


No comments:
Post a Comment