रेवांचल टाइम्स:फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘काली’ के मोशन पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है जिसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर में मां काली को LGBTQ समुदाय का ध्वज पकड़े दिखाया गया है।
इस मोशन पोस्टर को देख सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा और लोगों ने फिल्मेकर लीना को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस पोस्टर को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित से लेकर प्राची साध्वी, पत्रकार शुभांकर मिश्रा सहित कई लोगों ने विरोध किया है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट को उसके हालिया टिप्पणी की याद दिलाते हुए ट्वीट किया है। अशोक पंडित ने लिखा, क्या सुप्रीम कोर्ट जिसने कन्हैयालाल की हत्या के लिए नुपुर शर्मा को दोषी ठहराया था, अब एक फिल्म निर्माता के इस मामले को उठाएगा जिसने हिंदू देवी को गाली दी है। क्या उसे सलाखों के पीछे डालेगा। क्या अर्बन नक्सल गैंग इसकी निंदा करेगा।

No comments:
Post a Comment