मण्डला 8 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने
रिर्टनिंग ऑफीसर निवास के प्रतिवेदन के अनुसार अनिल मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक
शासकीय माध्यमिक शाला बिसौरा को निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने
के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्री मिश्रा को
पूर्व में निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य
विभाग मंडला में संलग्न किया गया था। संलग्न कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने के
कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन
अवधि में अनिल मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा
अधिकारी मवई नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता
होगी।

No comments:
Post a Comment