BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिग साली के साथ रेप करने के बाद जीजा ने पार की हैवानियत की हद ,गर्म लोहे से जला दिया प्राइवेट पार्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

नाबालिग साली के साथ रेप करने के बाद जीजा ने पार की हैवानियत की हद ,गर्म लोहे से जला दिया प्राइवेट पार्ट




रेवांचल टाईम्स:हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है, कुछ सीमा होती है। हालांकि जीजा-साली का रिश्ता मजाक का ही होता है, लेकिन एक सीमा तक। जीजा-साली के बीच अक्सर नोकझोंक और मजाक चलता रहता है। लेकिन मजाक में कभी अपनी हद पार नहीं करनी चाहिए। दरअसल, यूपी के बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

यूपी के बाराबंकी में जीजा-साली का रिश्ता तार-तार हो गया है। यहां एक जीजा इस कदर हैवान बन गया कि पत्नी की गैर मौजूदगी में अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो हाथ-पैर बांधकर गर्म लोहे से जलाया।
दुष्कर्म के बाद जला दिया प्राइवेट पार्ट

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त नाबालिग की बहन अपने मायके में थी। बड़ी बहन को जब जीजा की इस हरकत का पता चला तो उसने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग की बहन ने पुलिस को बताया कि जब वो मायके थी उसकी छोटी बहन जीजा से मिलने के लिए वहां गई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी छोटी बहन के साथ रेप किया। बच्ची की हालत जब खराब होने लगी तो बड़ी बहन ने पूछा कि क्या हुआ है। जिसके बाद नाबालिग का दर्द झलक और उसने बताया कि उसका हाथ-पैर बांधकर जीजा ने रेप किया है और गरम लोहा भी प्राइवेट पार्ट में लगाया। बता दें इसके साथ ही महिला ने अपनी सास में भी इस कुकर्म में शामिल होने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि जब उसका पति ये सब कर रहा था तो उसकी मां ने भी मदद की थी।

No comments:

Post a Comment