BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 12, 2022

लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया

  




रेवांचल टाईम्स:शिवपुरी में विजयी सरपंच का प्रमाण पत्र जारी करने नायब तहसीलदार डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसके चलते पीडि़त सरपंच ने लोकायुक्त से शिकायत की। जांच के बाद लोकायुक्त ने आरोपी नायब तहसीलदार को एक लाख की रिश्वत के रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोच लिया।

जानकारी अनुसार उमाशंकर लोधी निवासी ग्राम बरसोला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि सरपंच के पद पर विजयी हुआ था । जिसका प्रमाण पत्र के लिए नायब तहसीलादार सुधाकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री तमारी दत्त तिवारी 35 वर्ष नायब तहसीलदार प्रभारी तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी 1 लाख 50 हजार की अवैध रिश्वत मांग रहा था । जो आज 12 जुलाई को आरोपी द्वारा शासकीय आवास तहसीलदार का कोटा बस स्टैंड के पीछे खनियाधाना शिवपुरी 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकयुक्त टीम ग्वालियर की कार्यवाही जारी है।

No comments:

Post a Comment