रेवांचल टाइम्स - शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में प्राचार्य डॉ आई के यादव के मार्गदर्शन में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आदर्श युवा बनाना है तथा आत्मनिर्भर और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना है, इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जे एस उर्वेती ने किया और छात्राओं को बताया कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है, युवा किसी भी देश या समाज को नए शिखर पर ले जाने की क्षमता रखते हैं इसके साथ ही डॉ. प्रियंका चक्रवर्ती ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए तथा डॉ दीप्ति तोमर के द्वारा पर्यावरण में युवाओं का योगदान विषय पर चर्चा की गई प्रो. रविंन चौहान के द्वारा समाज निर्माण में अग्रसर युवा पर विचार दिए गए सुशील चौरसिया, अमित सेन और राहुल विश्वकर्मा के द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर युवाओं के योगदान पर विचार व्यक्त किया गया, इसके साथ साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं तान्या झारिया, मोनिका मसराम, मंगल सिंह धुर्वे, शैलेश मरावी, आयूस राजपूत, नसीब खान के द्वारा युवा महापंचायत पर अपने विचार अभिव्यक्त किए गए।
Saturday, July 16, 2022
कॉलेज में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment