कलेक्टर एवं एसपी ने लिया
निर्वाचन की तैयारियों का अंतिम रूप से जायजा
मण्डला 7 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत गुरुवार को निवास क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान
उन्होंने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर 8 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियों का अंतिम रूप से जायजा लिया। कलेक्टर
ने मनेरी, चौदस, बबलिया, तौरा, आदर्श मतदान केंद्र अमदरा तथा ताकबेली मतदान केंद्रों का
निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को
निर्देशित किया कि मतदान दलों के लिए व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से
सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमति सिंह ने मतदान केंद्रों में 8 जुलाई के निर्वाचन को संपन्न कराने पहुंचे मतदानकर्मियों से चर्चा करते हुए
आवश्यक निर्देश दिए।
चौदस में ग्रामीणों से हुई
चर्चा
कलेक्टर ने चौदस में मतदान केंद्रों के निरीक्षण के पश्चात
उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के संबंध
में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमति सिंह ने उपस्थित मतदाताओं से कहा कि 8 जुलाई को अपने नजदीकी मतदाता केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग
अवश्य करें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment