BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाइक में घूम-घूम कर नशीले सिरप की तस्करी करते दो गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

बाइक में घूम-घूम कर नशीले सिरप की तस्करी करते दो गिरफ्तार



रेवांचल टाईम्स:झिलमिली पुलिस ने दो आरोपितों से 112 नशीला कफ सिरप बरामद कर नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश से दो युवक मोटर साइकिल में नशीली दवा लेकर बिहारपुर होते हुए सूरजपुर की ओर जा रहे है। एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में झिलमिली पुलिस ने ग्राम जमड़ी में घेराबंदी कर मोटर साइकिल सहित मोहित मिश्रा 27 वर्ष निवासी बीजपुर, सोनभद्र उत्तरप्रदेश एवं विकास उपाध्याय 28 वर्ष निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, सोनभद्र उत्तरप्रदेश को पकड़ा। उनके कब्जे से 112 नग कफ सिरप जब्त किया। कार्रवाई थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह, एसआई सीपी तिवारी, एएसआई धनेश्वर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी, हितेश्वर राजवाड़े, महेन्द्र यादव, आरक्षक नोबिन, भीमेश आर्मो, अवधेश पैंकरा, दिलपाल कसेरा, राजु कुमार, चन्द्रदेव मरावी, युवराज सिंह, रौशन सिंह व अचल गुप्ता सक्रिय रहे।


No comments:

Post a Comment