दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने जिला स्तरीय कमेटी गठित - revanchal times new
पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
ई-पेपर Viewer
Friday, July 15, 2022
Homeindiamadhya madhya pradeshmandlaTop दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने जिला स्तरीय कमेटी गठित
दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने जिला स्तरीय कमेटी गठित
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के
परिपालन में मंडला जिले के लिए जिला स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ
नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को
कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के गठन के आदेश
जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाए
गए हैं। उपसंचालक सामाजिक न्याय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र तथा सहायक
संचालक जनसंपर्क समिति के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
No comments:
Post a Comment