BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला कानतोड़े की जन्मतिथि पर दस सालो का हेरफेर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला कानतोड़े की जन्मतिथि पर दस सालो का हेरफेर...








रेवांचल टाईम्स - फर्जीवाड़ा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बंदना ने की शिकायत...

      घंसौर जनपद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सिमरिया शिकारा का मामला..


        सूचना अधिकार से मिली जानकारी में हुआ खुलासा...जन्म तिथि दिनांक- 19 अक्टूबर 1958 को बढवाकर 01 जनवरी 1967 करने से सेवानिवृत्ति में नौ साल का अंदर...


सिवनी- सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर जनपद क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा जैसे अनेकों मामले सामने आते! ऐसा ही एक मामला महिला एवं बाल विकास विभाग से सामने आया जहां जिला पंचायत सदस्य चुनाव में बतौर प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाने वाली समाज सेविका बंदना बंशकार के द्वारा सूचना अधिकार के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय घंसौर में लिखित  शिकायत दी है कि शिकारा सिमरिया आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला कानतोडे के द्वारा फर्जी जन्मतिथि दस्तावेज दर्ज करा कर सेवानिवृत्ति का समय लगभग 9 वर्ष बढ़ाने के संबंध में कार्रवाई के लिए शिकायत की गई है lशिकायत में स्पष्ट किया गया है कि प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला शिकारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला बाई पिता श्री मारौती राव जाति कुन्वी की जन्म तिथि 19/10/1958 है जो दाखिल खारिज क्रमांक 686 नंबर पर शासकीय माध्यमिक शाला शिकारा के दाखिल खारिज में दर्ज अनुसार है जो सत्य है परंतु महिला एवं बाल विकास विभाग की सूची के अनुसार सिमरिया रैयत आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला कानतोडे की जन्म तिथि 1 जनवरी 1967 एवं नियुक्ति दिनांक 18 मार्च 1987 के साथ सेवानिवृत्ति दिनांक 31 जनवरी 2029 दर्ज हैl जबकि शासकीय माध्यमिक शाला शिकारा के प्रधान पाठक के हस्ताक्षर से जारी दाखिल खारिज क्रमांक-686 के अनुसार उर्मिला बाई पिता श्री मारौती राव जाति कुन्वी की जन्म तिथि- 19/10/1958 है जिसके अनुसार सेवानिवृत्ति की समयावधि 2020 को समाप्त हो चुकी हैl जन्मतिथि मे हुए अंतर को लेकर सेवानिवृत्ति की समय सीमा में भी लगभग 9 वर्ष का अंतराल होने के कारण मामले में फर्जीवाड़ा प्रथम दृष्टया नजर आ रहा हैl

          वहीं पूरे मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बंदना बंशकार के द्वारा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय घंसौर जिला सिवनी में  लिखित शिकायत दी गई हैl जिसमें पूरे मामले पर फर्जीवाड़ा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई हैl वही महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा पूरे मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया हैl साथ ही कार्यालय पर दी गई शिकायत पर कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी मोतीलाल उईके से शिकायत की दी गई पावती कार्यालयीन सील लगाकर दी गई हैl जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति की दिनांक के विरोधाभास को लेकर की गई शिकायत में फर्जीवाड़ा सामने दिख रहा है! वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कर्मचारी लिस्ट के अनुसार क्रमांक 13 सेक्टर शिकारा के आंगनबाड़ी केंद्र खजरी में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जन्म तिथि- 02 अगस्त 1959, नियुक्ति दिनांक-19 जून 1987 एवं सेवानिवृत्ति दिनांक- 30 अगस्त 2021दर्ज है परंतु प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान दिवस तक सेवानिवृत्त नहीं हुई हैl 

यदि महिला एवं बाल विकास विभाग मामले को गंभीरता से लेता है तो ऐसे कई आंगनबाड़ी केंद्रों की और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जांच की जाए तो ऐसे कई मामले सामने आएंगे बहरहाल इस पूरे मामले पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं देखना होगाl



"" मैं सामाजिक कार्य करता हूं मुझे जहां गलतियां या फर्जीवाड़ा की जानकारी मिलेगी या मिलती है में उन्हें सबूतों के साथ उजागर करती हूं और हमेशा करूंगी वही 13 जुलाई को उक्त मामले पर शिकायत की गई है"" बंदना बंशकार सामाजिक कार्यकर्ता शिकारा


8 जून से में घंसौर के चार्ज से हट गई हूं, मामले की जानकारी तो है मुझे हमारे ऑफिस के रिकॉर्ड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जन्मतिथि अलग है और शिकायतकर्ता ने जानकारी दी है उसमें स्कूल के दाखिल खारिज के अनुसार जन्म तिथि अलग है ऑफिस में जो चार्ज देख रही हैं में उनको मार्गदर्शन देते रहती हूं और मैंने कल ही उन्हें बोली हूं कि आप पूरे रिकॉर्ड आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मंगवा लें और स्कूल से भी जानकारी मंगवा ले और जो जांच में रिपोर्ट बनेगी उसे उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन बनाकर भिजवा दें."" हंसा घरडे- महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी धूमा


"" कल ही मामला आया है अब उस मामले पर रिकॉर्ड इकट्ठे कराए जा रहे हैं जैसे ही जानकारी पूर्ण होगी हम आपको अवगत करा देंगे जिस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत हुई है उसके दस्तावेज ऑफिस में नहीं है इसके पहले भी हमने सभी कर्मचारियों से दस्तावेज मंगवाए थे तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिसकी शिकायत हुई है उसने केवल आधार कार्ड उपलब्ध कराया था और आदेश की कॉपी भी उनके पास नहीं थी उन्होने फार्म पूर्ण भरकर नहीं दिया था एक-दो दिन का इंतजार करिए हम आपको पूरी जानकारी दे देंगे "" 

                  मालती जाधव -परवेक्षक,

           महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय घंसौर

No comments:

Post a Comment