रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्रीमती सविता ओगले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवम अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई शरद कुमार गुप्त जी के मार्गदर्शन में आज तहसील विधिक सेवा समिति चौरई द्वारा डी पी मिश्रा हायर सेकेण्डरी स्कूल चौरई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुपेंद्र सिंह मडावी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चौरई द्वारा बच्चो को गुड टच और बैड टच एवं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई । न्यायाधीश रामप्रसाद सिंह द्वारा बच्चों को राज्य के नीति निर्देशक तत्वों, शिक्षा का उद्देश्य एवम पॉक्सो एक्ट के संबंध मे जानकारी दी। उनके द्वारा कहा गया कि बच्चे देश की नीव है इसलिए उनको अपनी क्षमता को देखते हुए अपने भविष्य का चुनाव करना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल सी पी कार्तिकेय, शिक्षकगण -रवि शर्मा, कृष्ण कुमार उईके, दीपक पंचेश्वर, संजय प्रजापति, प्रमोद कुमार बैरागी,पैरालीगल वालेंटियर एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त शिविर के माध्यम से लगभग 350 छात्र -छात्राएं लाभान्वित हुए।


No comments:
Post a Comment