मण्डला 14 जुलाई 2022
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने समस्त कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के समय निर्धारित स्थलों में प्रवेश
एवं कव्हरेज संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है
कि सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिए निर्धारित स्थलों पर आने-जाने
की व्यवस्था, संबंधित पासधारी संवाददाता व मीडिया प्रतिनिधि को स्वयं ही
करनी होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन
द्वारा जारी प्रवेशपास प्राप्तकर्ता मीडिया प्रतिनिधियों से कहा है कि राज्य
निर्वाचन आयोग,
स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते
हुए निष्पक्ष,
पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में जिला
प्रशासन का सहयोग करें।

No comments:
Post a Comment