हर परेशानी दूर करेगा ये उपाय
यदि आप कुछ परेशानियों से घिरे हुए हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर एक नारियल लें और फिर हुनमान जी पर लगा हुआ सिंदूर लेकर नारियल पर स्वास्तिक बनाएं. वह नारियल हनुमान को भेंट कर दें. इसके बाद वहीं मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने के बाद आपकी सभी परेशानियां समाप्त होंगी और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी.
बता दें कि यदि आप नियमित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपके जीवन में आने वाले सभी दुख समाप्त हो जाते हैं. इसके अलावा मंगलवार को हनुमान जी का व्रत भी किया जाता है और उस दिन हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल के दीपक जलाना शुभ होता है. ध्यान रखें कि जो भी जातक हनुमान जी का व्रत करता है उस दिन वह नमक का सेवन नहीं करता, बल्कि एक समय केवल मीठा भोजन ग्रहण कर व्रत का पारण करता है.

No comments:
Post a Comment