BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिलाध्यक्ष अरूणा तिलंते ने सौंपा त्यागपत्र... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 9, 2022

जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिलाध्यक्ष अरूणा तिलंते ने सौंपा त्यागपत्र...

 



रेवांचल टाईम्स - जिला  कांग्रेस अनुसूचित  जाति विभाग की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष ब्लाक मोहखेड़ अरूणा तिलंते ने आज कांगे्रेस पार्टी से अपना त्याग पत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मा. कमलनाथ जी और जिले के सांसद नकुलनाथ जी को मेल के माध्यम से सौंपते हुये उन्हे अवगत कराया कि वे विगत् 10-12 वर्षो से  कांग्रेस पार्टी  एवं जिला अनुसूचित जाति विभाग में पूर्ण, ईमानदारी एवं निष्ठा से समर्पित भाव से पार्टी एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, और उन्हे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जनपद पंचायत मोहखेड़ के क्षेत्र क्र. 21 से कांगे्रस की ओर से प्रत्याशी बनाया गया था । परंतु उनके विरूद्ध पार्टी के ही दो अन्य प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे थे, जिनके लिये ब्लाक की क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने षडयंत्र रचकर इनके पक्ष में मतदान करवाकर पार्टी का वोट निर्दलीय के पक्ष में डलवाया गया जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई एवं मुझे षडयंत्र करके हरवाया गया है, जिससे मुझे एवं मेरे पूरे परिवार को गहरा आघात पहुॅचा है । इसलिये मैं कांग्रेस पार्टी एवं जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद से अपना त्याग पत्र सौंप रही हॅू ।

No comments:

Post a Comment