BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला जिले के बिछिया विकास खंड के तिलरी ग्राम मे स्कूल तो है पर शिक्षक नही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 27, 2022

मंडला जिले के बिछिया विकास खंड के तिलरी ग्राम मे स्कूल तो है पर शिक्षक नही


रेवांचल टाइम्स - प्रदेश की शिवराज सरकार तो स्कूल पर इतना पैसा खर्च करती है फिर भी मध्यप्रदेश  मे शिक्षक बिहीन स्कूलों की कमी नहीं है, ऐसा ही एक मामला मंडला जिले की बिछिया विकास खंड के ग्राम पंचयात तिलरी का है जो की विश्वविख्यात कान्हा नेशनल पार्क से लगा हुआ ग्राम पंचयात है जहाँ पर प्राथमिक शाला,और माध्यमिक शाला मे 2 सालों से अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहें है स्कूल! एक शासकीय शिक्षक है वो ही तीन तीन स्कूल देख रहें है और कभी कभी तो वो शिक्षक भी स्कूल से नदारद रहते हैं,मंडला आदिवासी बहुल जिला होने का फायदा उठा रहे हैं जिले के आला अधिकारी आदिवासी बच्चों के भविष्य से कर रहे है खिलवाड़, जबकी जिले मे कई स्कूल तो ऐसे है जहाँ पर एक ही स्कूल मे तीन तीन शिक्षक पदस्थ है,तिलरी प्राथमिक शाला के अतिथि शिक्षक ने रेवांचल टाइम्स न्यूज को बताया कि यहाँ पर हम 2 सालों से बच्चों को पढ़ा रहें है अभी तक कोई भी सरकारी शिक्षक पदस्थ नहीं हुए, जबकि जिले में शिक्षकों की कमी नहीं है, और शिवराज सरकार ने भी शिक्षा के नाम पर अपने खजाने खोल रखे हैं फिर भी यहाँ पर शिक्षा विभाग की साफ लापरवाही है,किसी भी शिक्षक को पदस्थ नहीं किया गया, जबकी यहाँ की जानकारी शिक्षा विभाग के जिले मे बैठे सभी आला अधिकारियों के संज्ञान मे है पर जानबूझ कर अधिकारियो के द्वारा लापरवाही वरती जा रही !



No comments:

Post a Comment