रेवांचल टाईम्स - जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जागपुर निवासी एक 25 वर्षीय युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक प्रकाश पिता सुरेश रोकड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जागपुर थाना भरवेली है, जो गुरुवार को सुबह घर में छत सुधार रहा था तभी 12 बजे के आसपास युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों के द्वारा उपचार के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया है जहां पर युवक का उपचार किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment