BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ई: ग्राम पंचायत अंजनिया में स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 7, 2022

ई: ग्राम पंचायत अंजनिया में स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर




 रेवांचल टाइम्स - अजनियां प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अंजनिया पंचायत में सचिव प्रकाश चंद तिवारी के नेतृत्व पर  स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाई गई जिसमें आज प्रातः सुबह से ही  देर दोपहर तक  स्वच्छता अभियान  चलाकर गांव में जगह-जगह इकट्ठे कचरे को डिस्पोज किया गया है!  

बेधड़क: अंजनिया में हो रही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग


बताया जाता है कि शासन प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है इसके बावजूद भी नगर में दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग , ग्राहकों को सामान देने के लिए कर रहे हैं,, इसमें मुख्य रूप से देखा जाए तो कहीं ना कहीं ग्राहकों की भी गलती इधर नजर आती है वजह यह है कि उन्हें पता रहने के बाद भी की सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन बे लापरवाही बरतते हुए दुकान सामान लेने खाली हाथ जा रहे हैं वही देखा जाए तो दुकानदार स्टाक मैं रखे हुए पॉलिथीन का जमकर उपयोग कर रहा है  जिससे उपयोग के बाद पॉलिथीन को एक जगह संग्रहण ना कर बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर  के पास ढेर लगा दे रहा है जिस कारण बारिश के इस दौर में कचरा पानी के साथ बहकर नालियों में मलबे के साथ जमा होने का कार्य कर रहा है ? 


सामुदायिक परिसर के अंदर लगा गंदगी का अंबार ,, बदबू के  कारण यात्री गण एवं स्थानीय आम नागरिक को उपयोग में यूरिनल जाने हेतु जनजीवन हुआ बेहाल 


बताया जाता है कि लाखों रुपए की लागत के बाद आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से ज्यादा परिसर पर ताले लटके हुए हैं जिस कारण लोग मजबूरन बाहर पेशाब जाने के लिए मोहताज हैं वही अंजनिया नगर में बनाई गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर नाम मात्र दिखावे के लिए वजह  कि चौकी के पास बाला  परिसर पर ताला जड़ा हुआ है और दूसरा बस स्टैंड में निर्मित परिसर पर गंदगी से लथपथ है वैसे तो कहीं ना कहीं आज थोड़ा बहुत पंचायत के द्वारा अंदर सफाई कार्य कराया गया है लेकिन बताया जाता है कि आत्मनिर्भर भारत की सशक्त दीदीयो का टेंडर आजीविका स्व सहायता समूह के तहत इन्हें  सौंप दिया गया है लेकिन इधर  स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा नियमों को धता बताते हुए नियम कायदे  कार्य से असलंगन है !


No comments:

Post a Comment