BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली विभाग पंचायत की बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये दे रही है कनेक्शन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

बिजली विभाग पंचायत की बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये दे रही है कनेक्शन






शासन एवं पंचायत को हो रही है आर्थिक छति,पंचायत के पत्र देने के बाद भी नही दे रहा विभाग ध्यान...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत कटरा मे  बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन बिना पंचायत की अनापत्ति (एनओसी) प्रमाण पत्र के लोगो को बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे शासन एवं पंचायत को आर्थिक छति हो रही है। इस संबंध मे ग्राम पंचायत ने कनिष्ठ अभियंता, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. कंपनी कटरा को पत्र क्रमांक-ग्रा.पं./13/2022 दिनांक 20/06/2022 देकर अवगत कराया गया है। बगैर ग्राम पंचायत के अनापत्ति प्रमाण पत्र के स्थाई/अस्थाई कनेक्शन (मीटर) न लगाया जाये। ऐसा करना नियम विरुद्ध है और इससे शासन औय पंचायत को आर्थिक छति उठानी पड़ रही है।


      बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा लगातार बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिजली कनेक्शन दिये जा रहे हैं। जो शासन  के नियमों का सीधा उल्लंघन हो रहा है। और यह बात साफ निकल कर आ रही है की बिजली विभाग का पंचायत  द्वारा सूचना के बाद भी ऐसा क्यों कर रहा है। जिससे यह संदेह होता है की कहीं न कहीं  इस खेल मे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। 


पंचायतों को नही हो रहा है करों भुगतान-


  पंचायत द्वारा दिए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर विद्युत विभाग द्वारा जिस तरह से विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं उससे पंचायत के राजस्व में भारी क्षति नजर आ रही है कारण यह है कि जिन लोगों का पंचायत में कर बकाया है वे जब अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने आएंगे तभी उनसे करो कि वसूली की जा सकती है लेकिन विद्युत विभाग बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के यदि इस तरह से विद्युत कनेक्शन देने लगेगा और जो कि दिए जा रहे हैं उससे निश्चित रूप से ग्राम पंचायतों को  करों की वसूली में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment