रेवाँचल टाइम्स -
उत्तर लामता सामान्य परिक्षेत्र के रेंजर कृष्ण कुमार नामदेव के कार्यकाल मे शासन के द्वारा करोडो रुपये का बजट वर्ष 2021-22मे काष्ठ कुप और बांस कुप के रख रखाव कुपो के लिये दिया गया था। लेकिन रेंजर नामदेव के द्वारा उत्तर लामता सामान्य परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले रख रखाव कुपो मे प्रोजेक्ट मे दिये गये वानिकी कार्य जेसे बारबेड फेन्सिग मरम्मत, लेन्टेना सफाई, बांस भिरा सफाई, पत्थर चेक डेम, ब्रशवुड चेकडेम इत्यादि वानिकी कार्य नही करवाया गया।
राशि वसुली का लगा आरोपी
वही मामले में सुत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी प्रमाणक बनाकर भुगतान होने पर कर्मचारियो से अपने निवास पर बुलावा कर मोटी राशि की वसूली की गई। शासन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये बजट प्रदान किया जाता हैं। लेकिन रेंजर नामदेव के द्वारा वानिकी कार्य नही करवा कर सिर्फ रुपया वसूली करने का आरोप लगाया गया है, जो जांच का विषय है।
जांच होने पर होगा खुलासा
यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि प्रोजेक्ट में दिये गये वानिकी कार्य रख रखाव कुपो मे नही करवाया गया। रेंजर नामदेव के द्वारा वानिकी कार्य को प्राथमिकता नही दिया जाता है, सिर्फ रुपया कमाना प्राथमिकता है। इनके कार्यकाल में रख रखवा कूप के बजट के भुगतान का उच्च स्तरीय कमेटी बना कर सूक्ष्मता से जांच करवाई जावे जो बड़ा खुलासा होने की संभावना है जिसमें जो भी कर्मचारी एवं अधिकारी दोषी पाये जाते है तो उनपर भी कार्यवाही हो सकती है।
विभिन्न कार्य में की गई अनियमित्ता
सुत्रों के द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया है कि उत्तर लामता सामान्य परिक्षेत्र के लामता सर्किल के महकापाठा बीट के बारबेड फेन्सीग, लेन्टेना, बांस भिरा की फोटो देख कर पता चलेगा की जंगल में रख रखाव कूपो मे कोई कार्य नही करवाया गया है। रेंजर नामदेव को फर्जी प्रमाणक बनवाने मे महारथ हासिल है। रेंजर नामदेव ने वानिकी कार्य मे उत्तर लामता सामान्य परिक्षेत्र को बहुत बड़ा अनियमित्ता का अड्डा बना हुआ है।
इनका कहना है
आपके द्वारा मामले में जानकारी दी गई है अभी तक ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है फिर भी मामले में जांच करवाई जायेगी और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा जो भी जांच में दोषी पाया जायेगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।
प्रशांत साकरे
एसडीओ उकवा
.jpeg)
No comments:
Post a Comment