रेवांचल टाईम्स - उमरेठ थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक और हेड मोहर्रिर ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुँच कर बचायी जान।
परासिया ग्राम उमरेठ के बिजली ऑफिस पावर हाउस के सामने एक व्यक्ति स्वयं मोटरसाइकिल वाहन से अनियंत्रित होकर गिर गया।
जनता जनार्दन ने जिसकी सूचना उमरेठ थाना प्रभारी राकेश बघेल को दी।
जिस मिली सूचना के आधार पर तत्काल उमरेठ थाना प्रभारी राकेश बघेल एवं प्रधान आरक्षक नितेश ठाकुर ने बिना समय खोए तुरंत मौके पर पहुंचकर चोटिल व घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कराया एवं साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल बेहतरीन उपचार के लिए परासिया हॉस्पिटल पहुंचाया।
उमरेठ पुलिस ने जांच पड़ताल में खोजा तो घायल व्यक्ति का नाम नितेश साहू निवासी ग्राम बांका खुटिया थाना चौरई का रहने वाला ज्ञात हुआ।
उमरेठ थाना प्रभारी ने सौहार्द व मानवीयता के चलते घायल नितेश साहू के परिजनों को सामान्य व बड़े इत्मीनान व ठंडे रूप से उसके परिवार को सूचना दी।


No comments:
Post a Comment