BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कीचड़ भरे रास्ते में तब्दील हुआ बजाग से बिलाईखार मार्ग ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा भोग रहे स्थानीय ग्रामीण ठेकेदार सो रहा चैन की नींद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

कीचड़ भरे रास्ते में तब्दील हुआ बजाग से बिलाईखार मार्ग ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा भोग रहे स्थानीय ग्रामीण ठेकेदार सो रहा चैन की नींद...



रेवांचल टाइम्स  |.तहसील मुख्यालय बजाग में बिलाईखार से बजाग मार्ग में पिछले एक साल से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जहां कुछ माह से ठेकेदार द्वारा सड़क को पुनः निर्माण के लिए अच्छी खासी सड़क को खोद दिया गया है और बिना बनाए छोड़ दिया गया है अनेक शिकायतों के बाद सड़क ना बनाकर और सड़क के किनारों पर गिट्टी डाल कर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। जिससे की आने जाने वाले  वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बरसात होने के चलते कीचड़ में तब्दील हुई सड़क में वाहन चलाने तथा पैदल चलने में लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना होने की  संभावना बढ़ती जा रही है जहां एक ओर राहगीर परेशान हैं वहीं दूसरी ओर ठेकेदार चैन की नींद ले रहा है जबकि विभागीय अमला अपना जेब भरने में व्यस्त हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बरसात में कुछ मरम्मत कार्य करा दिए जाए जिससे यह चौमासा गुजर सके।

No comments:

Post a Comment