रेवांचल टाईम्स - एक तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल और उसके साथ नशे में धुत तीन लोग वाइक में सवार ओर ट्रेक्स कार से आमने सामने जा टकराया, टक्कर इतनी जोर से हुई कि एक को अपनी जान गवानी पड़ी और दो लोगो को रात में ही सरकारी अस्पताल पहुचाया गया
जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा चौराहा के आगे मंडला पिंडरई सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत सालीवाड़ा थाना क्षेत्र नैनपुर में बाइक और फोर व्हीलर की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे दो गंभीर, एक की सिविल हॉस्पिटल में मौत मृतक राजेश पिता दल सिंह मसकोले 22 वर्ष ग्राम सुभेवाडा थाना नैनपुर है,दूसरे युवक राजकुमार नाम बता रहा है जो काफी शराब पिया हुआ है और ग्राम छिंदा का बता रहा है नशे में इस को भी सर मे चोट है युवक राजकुमार को मंडला रिफर किया गया।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment