रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में हर जगह लूट मची हुई है आज जिसको देखो गरीबो को लूटने के लिए लगा हुआ है और जिम्मेदारो ने तो कसम खा रखी है कि कोई लुटे कोई लुटे हमे केवल आपना काम देखना है।
वही जहां एक ओर देश के मुखिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। वहीं नैनपुर में बेटियों के भविष्य को डॉक्टर आनंद सोनी के द्वारा गर्त में डाला जा रहा है।
इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा बहुत से नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द की गई है।
वहीं नैनपुर में संचालित आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के संचालन में भारी गड़बड़ी की जा रही है।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनंद सोनी के द्वारा जहां एक और खुद को दातों का डॉक्टर, वकील और फिजियोथैरेपिस्ट, बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्राओं पे दवाब डालकर भारी वसूली की जा रही है।
जिस प्रकार से इस कॉलेज का संचालन हो रहा है, उसमे भारी गड़बड़ी प्रतीत हो रही है ।
प्राइवेट स्कूल का भवन दिखाकर ली कॉलेज की मान्यता
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के संचालक आनंद सोनी के द्वारा धोखेबाजी से नैनपुर के एक प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग को अपना दिखाकर कॉलेज की मान्यता ली गई है।
आज की तारीख में कॉलेज का संचालन दूसरी जगह पे हो रहा है।
आनंद सोनी के द्वारा जो नया भवन बनाया गया उसमे भी अस्पताल के नाम पे बस खाली बिस्तर दिखाकर बच्चो के भविष्य को चौपट किया जा रहा है।
जब कॉलेज की मान्यता के लिए टीम जांच के लिए आयी थी तब डॉक्टर सोनी के द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम को अपना दिखाकर मान्यता प्राप्त की गई थी।
कॉलेज में न तो मैदान है, ना ही हॉस्टल,
ऐसे कॉलेज को शासन के नियमानुसार तत्काल सील करने की करवाई जनता कर रही है।
ठगी का शिकार हो रहे हैं छात्र
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के संचालक आनंद सोनी के द्वारा अपने कॉलेज में छात्रों से ट्रेनिंग फीस के नाम पे भारी वसूली की जा रही है।
छात्रों के द्वारा नैनपुर 100 बिस्तर अस्पताल में ट्रेनिंग की जा रही है। जिसका शुल्क 5000 रुपया है, डॉक्टर आनंद सोनी द्वारा उनसे 10000 रुपया वसूला जा रहा है। जिसकी कोई रसीद भी नही दी जा रही है।
डॉक्टर सोनी के द्वारा इस वर्ष जो बच्चे प्रवेश लिए हैं, उन्हे आज तक कोई रसीद नही दी गई है। तथा बार बार उन पर दवाब डालकर पैसा लाने को कहा जा रहा है।
डॉक्टर सोनी का बच्चो तथा स्टाफ के साथ बर्ताव बहुत खराब है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिन २ बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो गए जिसमे से १ बच्ची आदिवासी समाज की है।
डॉक्टर सोनी के द्वारा बच्चो तथा उनके अभिवावको को बार बार कोर्ट ले जाने की धमकी दी जा रही है।
बिना शिक्षक के हो रही पढ़ाई
जी०एन०एम० की पढ़ाई के लिए शिक्षकों को जो शैक्षणिक योग्यता शासन के द्वारा बतलाई गई है, इस योग्यता का एक भी शिक्षक इस कॉलेज में नही है।
एमएससी नर्सिंग कोर्स किए हुए तथा एमबीबीएस
के डॉक्टर का होना नर्सिंग इंस्टीट्यूट में अनिवार्य है।
शिक्षकों के नाम पे केवल खाना पूर्ति की जा रही है।
इसके खिलाफ बच्चो ने भी कई बार आवाज उठाई, लेकिन आनंद सोनी द्वारा लगातार बच्चो को धमकी दी जाती है।
प्रिंसिपल तथा अन्य स्टाफ भी आनंद सोनी के बर्ताव से काफी परेशान है।
इनका कहना है
मेरा कोई कुछ नही कर सकता जो पत्रकार मेरे खिलाफ खबर लगाएगा या जो अधिकारी करवाई करेगा उस पर मैं मानहानि का मुकदमा करूंगा क्योंकि मैं वकील भी हूं।
आनंद सोनी संचालक आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग


No comments:
Post a Comment