BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशे का कारोबार, 80 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक महिला सहित दो गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

नशे का कारोबार, 80 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक महिला सहित दो गिरफ्तार



असम। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 80 लाख रुपये की हेरोइन जब्त कर एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नगालैंड के दीमापुर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को दोक्मोका में पुलिस के एक गश्ती दल ने रोका।

उनके पास से साबुन के डिब्बे में 122.22 ग्राम मादक पदार्थ और करीब पांच हजार रुपये जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि बिहार के वैशाली जिले के निवासी एक पुरुष और असम के मोरीगांव की एक महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपये कीमत है।

No comments:

Post a Comment