BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज़ रफ़्तार ट्रक और मिनी बस की जबरदस्त टक्कर, 6 यात्री गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 23, 2022

तेज़ रफ़्तार ट्रक और मिनी बस की जबरदस्त टक्कर, 6 यात्री गंभीर




रेवांचल टाइम्स:भीलवाड़ा में शनिवार सुबह बस और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 6 से अधिक यात्री घायल हो गए। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। वहीं, दोनों वाहनों को एक तरफ रख कर रास्ता खोला गया। हनुमान नगर थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि अमरवासी पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक मिनी ट्रक और यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. बस भीलवाड़ा शहर के कांचीपुरम प्रताप नगर कॉलोनी से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुई। जिसमें जैन समाज के लोग सवार थे। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में सवार 7 लोगों का देवली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद देवली से घिसालाल जैन, दौलत सेठी, सुशील बाम, दिनेश जैन समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पनौतिया निवासी रायपुर बस चालक सुनील सेन की हालत भी काफी नाजुक है. संदीप पुत्र चंदामल शर्मा थाना सदर भीलवाड़ा, दिनेश हिंगर, साक्षी जैन, हेमलता पत्नी वीरेंद्र जैन निवासी कांचीपुरम थाना प्रताप नगर और पारस पुत्र अशोक सिंघवी निवासी पार्श्वनाथ कांचीपुरम घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दो बसें सुबह छह बजे कांचीपुरम से रवाना हुईं। इन बसों में जैन समाज के लोग सवाई माधोपुर व आसपास के इलाकों में दर्शन व दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए गए। इस हादसे के बाद दूसरी बस को फिर से भीलवाड़ा भेज दिया गया है. और सफर भी रुक गया।

No comments:

Post a Comment