BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3 दिनों में सड़क समतलीकरण एवं चेंबर का कार्य पूरा करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 13, 2022

3 दिनों में सड़क समतलीकरण एवं चेंबर का कार्य पूरा करें - हर्षिका सिंह



कलेक्टर ने मुख्यालय के भ्रमण में दिए निर्देश

 

मण्डला 13 जुलाई 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय की शारदा कॉलोनी, ईडन गार्डन क्षेत्र तथा देवदरा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्टर 3 दिनों में सड़क समतलीकरण का कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था भी बनाएं। कलेक्टर ने देवदरा में सीवरेज लाइन की अपूर्ण सड़क को 3 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क समतलीकरण एवं जरूरी चेंबर लगाने संबंधी कार्य जल्द पूरा कर रिपोर्ट करें। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर एवं तकनीकी अधिकारियों को पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment