BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर लोकायुक्त ने परियोजना यंत्री को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

जबलपुर लोकायुक्त ने परियोजना यंत्री को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा...



जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त ने आज शुक्रवार को सिवनी के प्रभारी परियोजना यंत्री पीआईयू पीडब्ल्यूडी को रंग लगे हुए तीस हजार की नोटों की गड्डियों के साथ पाल पेट्रोलपंप के सामने दबोच लिया। आरोपी ठेकेदार के बिल की राशि निकालने के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।


जानकारी अनुसार संतोष सिंह ग्राम बांकी थाना बंडोल के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर उप जेल लखनादौन में 20 बैरक का निर्माण किया गया था। जिसकी एफ डीआर वापस करने तथा अंतिम बिल की रुकी हुई राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी । जिसकी शिकायत पीडि़त ने लोकायुक्त में की थी। जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर आरोपी आनंद गोल्हानी प्रभारी परियोजना यंत्री पीआईयू पीडब्ल्यूडी को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पाल पेट्रोलपंप सिवनी के सामने रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू तिर्की व दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

No comments:

Post a Comment