BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बढ़ते कोविड केस की वजह से इस राज्य में 24 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें ताजा आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 13, 2022

बढ़ते कोविड केस की वजह से इस राज्य में 24 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें ताजा आदेश




रेवांचल टाईम्स:चौथी लहर की आशंकाओं के बीच देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है. बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए कई राज्यों में मास्क को अनिवार्य किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी राज्यों को कोरोना को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इन सबके बीच मणिपुर में 24 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद (Manipur Schools Closed) रखने का आदेश जारी किया गया है. मणिपुर सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

विद्यालयी शिक्षा आयुक्त एच. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. आदेशानुसार, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अन्य बोर्डों से संबद्ध निजी स्कूलों को जनहित में 24 जुलाई तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए. गर्मियों की छुट्टियों के बाद कई स्कूल 16 जुलाई से खुलने वाले थे.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पहले कहा था कि सरकार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर चर्चा करेगी, क्योंकि मणिपुर में अभी इस आयुवर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध नहीं हैं.

मणिपुर राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली थीं. स्कूलों की तरफ से शेयर किए गए निर्देशों के अनुसार, छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी 16 जुलाई 2022 को खत्म होनी थी, लेकिन इसे अब 24 जुलाई 2022 तक बढ़ा दिया गया है. इससे पहले राज्य सरकार ने पहले ही 20 जून से 15 जुलाई 2022 तक गर्मी की छुट्टी बढ़ाई थी. हालांकि बढ़ते COVID मामलों को देखते हुए एक बार फिर यह फैसला लिया गया है.

No comments:

Post a Comment