BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ 21 जुलाई को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 17, 2022

’कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ 21 जुलाई को

 



मण्डला 17 जुलाई 2022

            कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सवके अन्तर्गत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक जन-अभियानके रूप में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 टीके का प्रिकॉशन डोजनिःशुल्क दिया जाना है। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सवका शुभारम्भ 21 जुलाई 2022 को किया जायेगा।

            18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के ऐसे समस्त नागरिक जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की द्वितीय डोज उपरांत 6 माह की अवधि पूर्ण कर ली है, वे सभी नागरिक कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोजहेतु पात्र होंगे। जिन हितग्राहियों को जिस वैक्सीन का द्वितीय डोज दिया गया है प्रिकॉशन डोज के रूप में भी वही वैक्सीन दी जाये अर्थात कोवीशील्ड से टीकाकृत हितग्राहियों को कोवीशील्ड तथा कोवैक्सीन से टीकाकृत हितग्राहियों को कोवैक्सीन दी जाये। जिले की प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था पर कोविड-19 टीकाकरण सत्र प्रतिदिन आयोजित किये जायें। नियमित टीकाकरण के सत्र मंगलवार एवं शुक्रवार को यथावत् आयोजित किये जायेंगे। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सवके दौरान 27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त, 14 सितंबर एवं 28 सितंबर 2022 को जन भागीदारी द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किये जायेंगे। विशेष कार्यस्थलों तथा स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रिकॉशन डोज हेतु विशेष टीकाकरण केम्प का आयोजन करें। केम्पस में टीकाकृत नागरिकों को कोविन पोर्टल आधारित टीकाकरण का प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रदान किये जायें। प्रिकॉशन डोज के सत्र आयोजन हेतु dedicated vaccinator एवं verifier को आवश्यक प्रशिक्षण उपरांत अगले 75 दिनों तक जन-अभियान के रूप में ड्यूटीरत करें।

            जारी निर्देश में कहा गया है कि कोविन पोर्टल पर प्रिकॉशन डोज हेतु पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध है। अतः कोविड-19 वैक्सीनेशन केन्द्रवार सत्र निर्माण कार्ययोजना तैयार की जा सकती है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्रों की प्लानिंग सुनिश्चित की जाये। सुनिश्चित करें कि समय पर वैक्सीन प्राप्त कर सत्र स्थल पर पहुंचायें।

No comments:

Post a Comment