BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश में आयोजित 2022 राज्य स्तरीय सुब्रोतो कप चैंपियनशिप में भाग लिया और इतिहास रच दिया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

मध्य प्रदेश में आयोजित 2022 राज्य स्तरीय सुब्रोतो कप चैंपियनशिप में भाग लिया और इतिहास रच दिया...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, मृदा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नर्मदा वैली फुटबॉल अकादमी के द्वारा रिवरसाइड नेचुरल स्कूल, मोहगांव एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मंडला  के बच्चों को फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है | जिन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित 2022 राज्य स्तरीय सुब्रोतो कप चैंपियनशिप में भाग लिया और इतिहास रच दिया |

रिवरसाइड नेचुरल की लड़कियां अंडर 17 में मध्य प्रदेश की चैंपियन बनी और अब दिल्ली में नेशनल सुब्रोतो कप में कदम रखा है | उन्होंने इंदौर को (7-0),ग्वालियर को (19-0) और भोपाल को (10-0) और नर्वदा पुरम  पेनल्टी(6-5) को हराया | ब्रिज्कुमारी और अम्बिका को विशेष खिलाडी का पुरस्कार मिला है जबकि ललिता को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला है । लड़कियों की टीम नेशनल खेलने अक्टूबर माह में दिल्ली जायेगी ।

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मंडला के लड़कों की अंडर -17 की टीम उपविजेता घोषित की गयी लेकिन हमारे स्टार खिलाडी प्रमोद वाटे ने मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता |

रिवरसाइड नेचुरल स्कूल ,मोहगांव के लड़कों की अंडर – 14 को तीसरा स्थान मिला लेकिन उनका  खेल भीड़ को आकर्षित करने वाला था | जिसके लिए उन्हें बहुत ही ज्यादा प्रोत्साहित किया गया |

नर्मदा वैली फुटबॉल एकेडमी  के द्वारा इन दोनों ही स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है | मंडला के इन बच्चों को आगे बढ़कर अपना एवं जिले का नाम करने के लिए मृदा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी  NVFA के सभी कोचों श्री कैलाश राज भट्टा ,श्री शिवम् चन्द्र लाल ,श्री कुशल भावेदी ,श्री सेल कुमार ,विधान सिंह एवं अन्जेश्वर पूसम का अभिनन्दन करती है | इसके साथ ही सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मंडला  के प्राचार्य श्री कमलेश अग्रहरी जी तथा रिवरसाइड नेचुरल स्कूल मोहगांव की प्राचार्या सुश्री ताजवर रहमान , जबलपुर संभाग की DSO आशा सिसोदिया मेम एवं मंडला DSO मरकाम सर और खेल युवा कल्याण विभाग   पंकज उसराठे जी को  लिए धन्यवाद करती है |

No comments:

Post a Comment