BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवानिवृत्त शिक्षक के पीपीओ जारी करने लिपिक लक्ष्मी प्रसाद उईके को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 27, 2022

सेवानिवृत्त शिक्षक के पीपीओ जारी करने लिपिक लक्ष्मी प्रसाद उईके को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 


बालाघाट में सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने लिपिक को गिरप्तार किया है।

रेवांचल टाइम्स: आवेदक दिनांक 31 मई 2022 को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद से शाला बसेगांव संकुल शाखा चांगोटोला से सेवानिवृत्त हुआ जिसका पेंशन प्रकरण व पीपीओ जारी कराने के एवज में संकुल कार्यालय चांगोटोला में पदस्थ लिपिक  लक्ष्मी प्रसाद उईके को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर बालाघाट में पकड़ा गया।

ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, निरीक्षक कमल सिंह उईके व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

आवेदक - लखनलाल लांजेवर पिता स्वर्गीय श्री राम लांजेवर उम्र 62 वर्ष मुकाम पोस्ट नगरवाड़ा चांगोटोला तहसील व जिला बालाघाट, रिटायर्ड उच्च श्रेणी शिक्षक उच्च माध्यमिक शाला बसेगांव संकुल शाला चांगोटोला जिला बालाघाट

आरोपी - लक्ष्मी प्रसाद उईके 

पद  - सहायक ग्रेड 2 कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांगोटोला

ट्रैप दिनांक -  27/07/2022

ट्रैप राशि - ₹ 20,000/-

घटनास्थल-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालाघाट के सामने कलेक्ट्रेट परिसर बालाघाट


No comments:

Post a Comment