BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पहले नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बंपर जीत 15 में से 9 वार्ड में खिला कमल, 3 पर कॉंग्रेस तो 2 गोंडवाना के खाते में,1 वार्ड में निर्दलीय को जनादेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

पहले नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बंपर जीत 15 में से 9 वार्ड में खिला कमल, 3 पर कॉंग्रेस तो 2 गोंडवाना के खाते में,1 वार्ड में निर्दलीय को जनादेश...



रेवांचल टाईम्स - केवलारी नगर परिषद गठन के बाद पहले चुनाव के परिणाम आने के बाद यह तो साफ हो गया कि पहली नगर परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया यहाँ 15 में से 9 वार्ड में फूल खिला तो मात्र 3 वार्ड में कॉंग्रेस सिमट कर रह गयी,दूसरी तरफ गोंडवाना ने 2 वार्ड पर कब्जा किया जबकि प्रशांत तिवारी वार्ड नम्बर 10 से जीतने वाले एक मात्र प्रत्याशी रहे।


भाजपा को मिला भारी समर्थन-- केवलारी नगर परिषद के वार्ड नम्बर 1 से निशा मनोज बघेल भाजपा, 2 नम्बर से शिव चौधरी भाजपा

,3 नम्बर से मिथलेश तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ,4 नम्बर से देवकी सेवक राम साहू कॉंग्रेस,5 राममिलन कुरवेती गोंगपा,6 से पुरुषोत्तम बघेल भाजपा,7राजकुमारी उइके कॉंग्रेस, वार्ड 8 स्वराज्य सिंह बघेल भाजपा ,9 से नीलिमा नितिन बघेल भाजपा 10 से प्रशान्त तिवारी निर्दलीय 11 से अनुशुईया छोटू साहू भाजपा,12 से नीरज रानू ठाकुर भाजपा ,13 से साधना दारा सिंह जंघेला कॉंग्रेस, 14 सुनीता देवी सिंह बघेल भाजपा वार्ड नम्बर 15 से सरस्वती परशराम शिववेदी भाजपा  से जीतने वाले उम्मीदवार रहे।


तीन वार्ड में सिमटी कॉंग्रेस--एक तरफ तो कॉंग्रेस अपनी जीत के साथ ही अध्यक्ष पद पर भी कब्जे के दावे कर रही थी लेकिन विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे नगर परिषद चुनावों में उसे खराब रणनीतियों और जनता की नब्ज न समझ पाने का तगड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और वह सिर्फ 3 वार्ड में ही जीत सकी, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित वार्ड से अशोक कनासिया को टिकिट देना भी पार्टी को भारी पड़ा और वंशकार सामाज के वोट भी बंट गए,कुछ इसी तरह की खामियां अन्य वार्डो में भी टिकिट चयन को लेकर देखी गईं,वार्ड नम्बर 2 के प्रत्याशी को भी पार्टी खासी मेहनत के बाद जिता पाने में विफल हुई।


गोंगपा का ग्रामीण क्षेत्र में दबदबा--नगर परिषद के चुनाव में सामिल ग्रामीण क्षेत्र में गोंडवाना का दबदबा देखा गया और 2 वार्ड में गोंगपा के प्रत्याशी विजय हुए।


वार्ड नम्बर 10 में निर्दलीय को जनादेश-- नगर परिषद में हर वार्ड मिला कर 2 दर्जन के करीब निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में थे लेकिन स्वर्गीय डॉक्टर बसंत तिवारी के पुत्र और डॉ अविनाश तिवारी के भाई प्रशांत तिवारी मोनू को ही जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और वे 113 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी कॉंग्रेस पार्टी के अशोक कनासिया को हराने में सफल हुए,पुराना राजनीति का अनुभव और प्रदेश के बड़ी राजनीतिक हस्तियों में सुमार स्व बसंत तिवारी के द्वारा कराए गए कार्यों और सामाजिक तालुकात ने ऐसा समीकरण बनाया की जनता ने यहाँ निर्दलीय प्रत्याशी को जीत के साथ ही दूसरे वार्ड से चुनाव आकर लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी पवन यादव को सिर्फ 33 वोट देकर यह जता दिया कि जनता थोपे गए प्रत्याशी को अब स्वीकार करने के मूड में नहीं।


चाचा को हरा भतीजा बना पार्षद--वार्ड नम्बर 12 में निर्दलीय चाचा कमल ठाकुर का मुकाबला अपने भतीजे भाजपा के नीरज रानू ठाकुर से था लेकिन कॉंग्रेस ने यहाँ भी चाचा को टिकिट न देकर गलती की और भजीते ने चाचा को हरा दिया जबकि कॉंग्रेस तीसरे स्थान पर रही।


इनका कहना है--

जनता ने मोदी जी के साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, विकास के मॉडल पर भाजपा को आशीर्वाद दिया है हम केवलारी नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

सचिन अवधिया,मण्डल अध्यक्ष भाजपा



पूरी परिषद के 15 में से सिर्फ 10 नम्बर वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता ने मुझे चुना है यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,इसका निर्वाहन और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

प्रशान्त मोनू तिवारी,निर्दलीय,वार्ड 10


भाजपा ने जिस विस्वास से मुझे उम्मीदवार बनाया था यह बड़ा चैलेंज था,लेकिन जनता ने आशीर्वाद देकर यह तो साबित कर दिया कि जनता विकास चाहती है और हम तन मन से जनता का सेवक बन कर अपने वार्ड में विकास की नई इबारत लिखेंगे।


अनुसूइया छोटू साहू वार्ड 11 भाजपा

No comments:

Post a Comment