BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Sawan 2022 Date: 2022 में कब से शुरू हो रहा सावन? इन नियमों का पालन करने से प्रसन्न होंगे महादेव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 22, 2022

Sawan 2022 Date: 2022 में कब से शुरू हो रहा सावन? इन नियमों का पालन करने से प्रसन्न होंगे महादेव

 


हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को अतिप्रिय है। सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शंकर की पूजा व सोमवार व्रत करने से मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन का पवित्र महीना जुलाई से शुरू हो रहा है और अगस्त तक रहेगा।

सावन 2022 कब से कब तक रहेगा (Sawan 2022 Start Date to End Date)

साल 2022 में सावन 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।


सावन का पहला और आखिरी सोमवार कब (Sawan Somvari Date 2022)

सावन का पहला दिन 14 जुलाई 2022, गुरुवार को है। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा 01 अगस्त और चौथा सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। सावन का आखिरी दिन 12 अगस्त, शुक्रवार को है।

भगवान शिव को ये चीजें करें अर्पित-

भगवान सिव को सावन मास में पूजा के दौरान धतूरा, बेलपत्र, भांग के पत्ते, दूध, काले तिल और गुड़ आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

No comments:

Post a Comment