BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: आधी रात को घर पर हमला, फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका को ले भगा प्रेमी, घायल दादी अस्पताल में भर्ती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 18, 2022

MP: आधी रात को घर पर हमला, फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका को ले भगा प्रेमी, घायल दादी अस्पताल में भर्ती




रेवांचल टाईम्स:मध्यप्रदेश के खंडवा के पंधाना में फिल्मी स्टाइल में लड़की को घर से भगा ले जाने की वारदात सामने आई है। हुआ कुछ यूं कि जिस बेटी पर परिजनों का पहरा था, उसे भगाने के लिए उसका प्रेमी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रेमिका की वृद्ध दादी ने दरवाजा खोला तभी उन पर प्रेमी ने पत्थर से हमला कर दिया। वृद्धा जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी युवक प्रेमिका को लेकर भाग निकला।

पंधाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय शिवानी पिता रवींद्र खंडवा के एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक कमरे में शिवानी और उसकी दादी घिसाई बाई (65) सोई थी। जबकि उसके पिता रवींद्र छत पर सोए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। घिसाई बाई जाग गई। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने से एक युवक ने पत्थर से उनपर हमला कर दिया।

युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। घिसाई बाई लहूलुहान हो गई। वह जमीन पर गिरी और शोर मचाने लगी। इधर, हमलावर युवक शिवानी को अपने साथ लेकर घर से बाहर भागने लगा। मां की चीख पुकार सुन रवींद्र जाग गए। रवींद्र ने बताया कि जब मैंने छत से झांककर देखा तो हमला करने वाले के चेहरे से कपड़ा निकल गया था। वह गांव का ही रणधीर पटेल था। उसके दो साथी दूर बाइक पर खड़े थे। उन्होंने भी मुंह पर कपड़ा बांधा था। मैं उन्हें पकड़ पाता इससे पहले वे भी भाग निकले। हमले में वृद्धा के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें शुक्रवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment