हरदा: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है और अब धीरे-धीरे नतीजे आना शुरु हो गए हैं। इन नतीजों में किसी को जीत हासिल हो रही है वहीं दूसरी ओर कई उम्मीदवारों को हार का भी सामना करना पड़ा रहा है। जिन गुटों के प्रत्याशियों को जीत मिली है वहां पर खुशी का माहौल हैं वहीं हार वालों के यहां मातम, लेकिन हरदा में एक गांव ऐसा भी है जहां पर प्रत्याशी के जीतने के बाद भी हर तरफ सिर्फ मातम ही छाया हुआ हैं।
इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी को जीत से खुशी तो किसी को हार से निराशा मिलीं। वहीं हरदा जिले की टिमरनी जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानतलाई में करीब 371 वोटों से जीती हुई महिला सरपंच रुकमणी बाई उम्र 65 का जीत के अगले ही दिन निधन हो गया। ग्राम पांनतलाई निवासी नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे राजेश सरेआम ने बताया कि गांव के सभी लोगों के सहयोग से उनकी मां रुकमणी बाई को सरपंच पद के लिए खड़ा किया था। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के लगभग खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग बातचीत कर घर मे सो गए। जब सुबह उठकर देखा तो मां की मृत्यु हो चुकी थी।
राजेश ने बताया कि उन्हें बीपी और गैस की समस्या रहती थी। वहीं उनकी मां और वे खुद गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। उन्होंने कहा कि उनकी मां सरपंच पद पर जीत गई थी तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन उनके अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। मृतका के दो बेटे राजेश ओर मुकेश एवं एक बेटी है। वहीं पति का पहले ही निधन हो गया है।

No comments:
Post a Comment