BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत? अगले हफ्ते इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 12, 2022

चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत? अगले हफ्ते इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा



नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। गर्मी से परेशान लोगों को अब इंतजार है तो बस बारिश का। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। भारत मौसम विज्ञान ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का अगले प्रकोप दो से तीन दिन तक जारी रहेगा। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले कुछ दिन तक मौसम गर्म रहने के अनुमान हैं।

मौसम विभाग की मानें तो राजधनी दिल्ली में 16 जून से बारिश की संभावना है। लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्ली से सटे हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल में भी अभी लू चलेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।




दिल्ली में 12 जून को तापमान 44 डिग्री रहा। यानी की दिल्ली वालों को आज भी गर्मी का सामना करना पड़ा। उधर मुंबई में मानसून की एंट्री हो गई है, जिससे मुंबईवासियों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अब मुंबई के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

No comments:

Post a Comment