बुधवार के दिन करें ये कामबुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान गणेशी जी का पूजन करें. ध्यान रखें कि गणेश जी की पूजा में दूर्वा घास जरूर चढ़ानी चाहिए.
गणेश जी प्रसन्न करने के लिए बुधवार को व्रत भी किया जाता है और व्रत के दौरान एक समय भोजन किया जाता है. व्रत में मीठा भोजन ही करें.
यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भी लाभ मिलता है.
बुधवार के दिन ‘ऊँ गं गणपतये नम:’, या ‘श्री गणेशाय नम:’ इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. मान्यता है कि इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे.

No comments:
Post a Comment