रेवांचल टाईम्स - क्षेत्र में वर्षों से अवैध शराब का उधोग चलाने वालों की आ गयी शामत क्षेत्र की फितरत को समझ गए आबकारी अधिकारी कुछ स्थानों पर महिलाएं भी है इस अवैध शराब बिक्री में अग्रणी अब आबकारी विभाग जुटा कि ये जप्त शराब महिला के पास बिक्री के लिए कहा से आयी।
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और जिला आबकारी अधिकारी बहेड़िया के आदेशानुसार जुन्नारदेव वृत जुन्नारदेव के आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र नागेश ने अपने मुखबिरों के माध्यम से जुन्नारदेव के जग्गा ढाबा से 12 पाव शराब बरामद की।
वही उसी मुहिम और ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुदूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरमंडल में यकायक दबिश दिया जहाँ से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन और 18 बोतल पावरकूल बियर बरामद कर म. प्र. आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत एक महिला पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इस धरपकड़ मुहिम में आबकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश आरक्षक क्रमशः राजकुमार यदुवंशी और करण सिंह की अहम भूमिका रही।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment