मण्डला 23 जून 2022
भारत सरकार गृह मंत्रालय के डायरेक्टर श्री योगेश मोहन
दीक्षित एवं भूजल वैज्ञानिक जल शक्ति मंत्रालय के श्री सुनील टोप्पो द्वारा जल
शक्ति अभियान 2022 कैच-द-रेन के अंतर्गत मंडला जिले में जल संरक्षण के लिए
किए गए कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। मैदानी भ्रमण के दौरान उन्होंने 22 जून को नैनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कमता में सोखपीट का और
लीच पिट का इंस्पेक्शन किया। तदुपरांत ग्राम पंचायत तिलाई एवं चिरईडोंगरी में
उन्होंने रूफवाटर हार्वेस्टिंग का इंस्पेक्शन किया। डायरेक्टर श्री दीक्षित ने
जिले के जलसंरक्षण के कार्यों को सराहा तथा उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment