मण्डला 28 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने द्वितीय चरण के निर्वाचन में शामिल मंडला जनपद के
क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम मंडला एवं
सीईओ जनपद, मंडला जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों में
आगामी एक जुलाई को होने वाले मतदान के संबंध में सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करें।
उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों में
बिजली, पानी, तथा साफ-सफाई की व्यवस्था
सुनिश्चित हो। इसी प्रकार मतदानकर्मियों के रुकने के लिए पीने का पानी, रात्रि कालीन प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था भी
सुनिश्चित रखें। उन्होंने बकौरी प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए मध्यान्ह भोजन
के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों के भोजन एवं विश्राम के
लिए समुचित व्यवस्था करें। इसी प्रकार महिला मतदानकर्मियों के लिए भी व्यवस्था
बनाएं। कलेक्टर एवं एसपी ने अपने भ्रमण के दौरान फूलसागर, बकौरी, खारी, लावर तथा लिंगापौड़ी के
मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment