BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 21, 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 




मण्डला 21 जून 2022

            21 जून अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के इनडोर स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी योग गुरु तथा बच्चे उपस्थित थे। इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा उपस्थितजनों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशिक्षित योग गुरु एवं खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित किया।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी का सजीव संबोधन सुना गया

 

            अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सजीव संबोधन इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी सुना गया। श्री मोदी ने योगाभ्यास एवं योग को दुनिया एवं स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने इस वर्ष योग दिवस की थीम पर भी अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment