मण्डला 6 जून 2022
प्र.उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए सम्पूर्ण मण्डला जिले के अंतर्गत नगरनिगम, नगरपालिका, नगर पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र
में बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रेताओं के
प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता परिक्षण के लिए नमूने लेने एवं निरीक्षण करने तथा
गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित कार्य सम्पादित करने के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल
का गठन किया गया है। गठित दल में प्रभारी अधिकारी आर.डी. जाठ, उप प्रभारी सहायक संचालक कृषि
डी.के. बारस्कर एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुकेश कुलस्ते एवं संबंधित
विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व निरीक्षक द्वारा जिले के कृषि आदान
विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिये जा रहे हैं। बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक के 40 नमूने प्रयोगशालाओं में जांच हेतु
भेजे गये हैं। यदि अनियमितता पाई जाती है तो ऐसे विक्रेताओं के दुकान पर विक्रय
प्रतिबंध लगाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कृषकों के लिये यूरिया 266 रूपये प्रति बैग, डीएपी. 1350 रूपये प्रति बैग तथा एनपीके 1470 रूपये प्रति बैग दर निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित दर से अधिक में विक्रय किए जाने पर विक्रेता पर कठोर
कार्यवाही की जाएगी। खाद, बीज या कीटनाशक संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कार्यालय उप संचालक कृषि
मण्डला में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7898630098 में दर्ज कर सकते हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment