BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुरुवार के उपाय: आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाता है गुरुवार का व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 30, 2022

गुरुवार के उपाय: आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाता है गुरुवार का व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान

 


रेवांचल टाईम्स: हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को स​मर्पित है. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और इसके साथ ही व्रत रखने का भी चलन है.  लेकिन गुरुवार के दिन व्रत रखते समय आपको कई खास बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. मान्यता है कि यदि आप नियमानुसार गुरुवार का व्रत करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आइए जानते हैं गुरुवार का व्रत करते समय  किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इस दिन शुरू करें व्रत

अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि व्रत की शुरुआत हमेशा शुक्ल पक्ष में ही करनी चाहिए. जातक को हमेशा 16 गुरुवार के व्रत रखने चाहिए. 

भूलकर भी न करें केले का सेवन

यदि आप गुरुवार का व्रत करते हैं तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि इस दिन जातक को भूलकर भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन होता है और इसमें भगवान विष्णु का वास होता है. 

पीली वस्तुओं को करें दान

गुरुवार के दिन व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस दिन पीली वस्तुओं का दान किया जाता है. इसमें गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल और केला शामिल है. इन वस्तुओं का दान यदि गरीबों को किया जाए तो शुभ माना जाता है.

खिचड़ी और चावल का सेवन निषेध

गुरुवार के दिन पीले रंग का भोजन करना चाहिए. लेकिन इसके लिए भूलकर भी काली दाल की खिचड़ी और चावल का इस्तेमाल न करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है.  इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट सलाह जरूर लें.

No comments:

Post a Comment