BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 26, 2022

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत



रेवांचल टाईम्स:मप्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 14 साल का बेटा घायल हो गया। मृतकों को ट्रैक्टर और लोडिंग ऑटो से रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शादी समारोह में जा रहे थे

पुलिस‎ के मुताबिक, नर्मदापुरम जिले के जावली बर्रा टोला‎ निवासी कैलाश पिता छोटेलाल‎ कीर (40), पत्नी गिरजा (35) एवं बेटा सौरभ (14) के साथ बाइक से पातलकोह बुदनी शादी समारोह में जा‎ रहे थे। इस दौरान कुठारिया कॉलेज के पास‎ ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ‎ 9686 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी‎ की मौत हो गई। वहीं बेटे को गंभीर‎ चोट आई है। जिसे प्राथमिक‎ उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर‎ किया गया।‎
शव को लोडिंग ऑटो एवं ट्रैक्टर से लाना पड़ा

बता दें कि ये घटना जिस जगह हुई, वहां पर एक भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस कारण मृतकों को लोडिंग ऑटो एवं ट्रैक्टर से माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखा गया कि 2 एंबुलेंस खड़ी हुई है।

No comments:

Post a Comment