मध्य प्रदेश के बैतूल-परासिया मार्ग पर रानीपुर थाना क्षेत्र के खमालपुर गांव के पास एक कार (Car) में आग (Fire) लगने से चालक की मौत (Death) हो गई. मृतक कार चालक का नाम सुनील सिंडपा था, जो पुणे (Pune) का रहने वाला था. सुनील पुणे में ट्रेडिंग का काम करता था. सुनील बैतूल (Betul) में अपनी ससुराल आया हुआ था. इस घटना के बाद सुनील (Sunil) की ससुराल में मातम छा गया.
कार में फंस गया शख्स
पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम सुनील परासिया रोड स्थित हनुमान डोल मंदिर दर्शन करने गया था. मंदिर में दर्शन के बाद सुनील ने आगे रानीपुर से नाश्ता पैक करवाया और वापस बैतूल के लिए रवाना हुआ. खमालपुर के पास उसकी चलती कार में अचानक आग लगने से कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे जाकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद कार के डोर लॉक हो गए, जिससे सुनील कार में ही फंसा रह गया. इस बीच कार आग की लपटों से घिर गई. दम घुटने से सुनील की मौत हो गई और उसका शव पूरी तरह जल गया.
पूरी तरह जल गई कार
दरअसल, दुर्घटना से पहले इस कार के आगे एक बाइक जा रही थी. बाइक चालक ने ही पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया था लेकिन जब तक मदद पहुंच पाती कार पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस ने मृतक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

No comments:
Post a Comment