BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 3, 2022

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत



जबलपुर: शहपुरा और ग्वारीघाट में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। खिरकाखेड़ा मोड के पास बेकाबू ट्राले ने बाइक सवार युवक को कुचल लिया, जहां ट्राले के बीच में फंसकर घटना स्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया, तो वहीं ग्वारीघाट में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार पुलिस को गणेश मल्लाह 38 वर्ष निवासी मालकछार ने बताया कि वह खिरकाखेड़ा रेतनाका में काम करता है । जब वह रोड किनारे खड़ा था तभी बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एफ 6224 में भिटौनी निवासी ब्रजराज उर्फ गोविंदा लोधी 31 वर्ष अमन ढाबा की तरफ से मगरमुंहा नाका की तरफ जा रहा था। जैसे ही ब्रजराज खिरकाखेड़ा मोड के पास पहुंचा तभी मगरमुंहा टोलनाका की तरफ से ट्राला क्रमांक आरजे 48 जेए 0983 ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ब्रजराज लोधी ट्राला के नीचे दब गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ट्राला चालक ट्राला लेकर भाग गया।

No comments:

Post a Comment