BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बीजेपी नेता ने पत्नी और खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 18, 2022

बीजेपी नेता ने पत्नी और खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह!



मुंगेर: 16 जून को बिहार के मुंगेर में बीजेपी नेता अरुण यादव ने मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया था. मामले में सामने आया है कि अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी ने थके होने के कारण एक दिन के लिए आराम करने की बात कही थी. इसी बात से बीजेपी नेता अरुण यादव गुस्से में आ गए और उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है. 16 जून को यहां बड़ा बाबू के नाम से चर्चित भाजपा नेता अरुण यादव के घर से जब गोली चली तो लोग दहशत में आ गए. गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे तो बेडरूम अंदर से बंद था. इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे.अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे. वहीं, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की प्रबल दावेदार थीं. अरुण पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी के साथ नगर निगम क्षेत्र की जनता से मिल रहे थे और लोगों को अपनी पत्नी को मेयर का चुनाव लड़ाने की जानकारी दे रहे थे.
बीजेपी नेता के पिता फुलेश्वर यादव ने बताया, बेगूसराय जिले की प्रीति कुमारी से अरुण यादव की शादी करीब 4 वर्ष पहले बेगूसराय जिले में हुई थी. इन दोनों की कोई संतान नहीं थी. इसी को लेकर वह पत्नी का इलाज पटना से करवा रहे थे. घटना से एक सप्ताह पहले पति पत्नी इलाज कराने पटना गए थे.



No comments:

Post a Comment