मण्डला 3 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका
सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण
के निर्वाचन के लिए रूट प्लान से संबंधित बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल
सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा
उईके, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, एडिशनल एसपी
गजेंद्र कवर, एसीईओं श्री मरावी,
एसडीओपी
आकांक्षा चतुर्वेदी, मवई, बिछिया एवं नैनपुर के राजस्व, पुलिस अधिकारी तथा जनपद
सीईओ उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा
कि जिला परिवहन अधिकारी प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन करें
तथा उस अनुरूप बसों एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि
आरटीओ संबंधित एसडीएम एवं जनपद सीईओ से समन्वय करते हुए रूट प्लान के अनुसार बसों
एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के
निर्वाचन के लिए बसों को अलग-अलग रंग एवं कोड दिया जाए। इस दौरान उन्होंने संबंधित
अधिकारियों से उनके क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्रों, उन केंद्रों तक
पहुंचने के लिए सड़क मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा आरटीओ
सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के लिए भी वाहनों की व्यवस्था करें।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागों में संलग्न
वाहनों की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने
बिछिया, नैनपुर एवं मवई के अधिकारियों से उनके क्षेत्र के रूट प्लान
तथा आवश्यक वाहनों की जानकारी लेते हुए आरटीओ को तदानुसार वाहन व्यवस्था सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक
के साथ समन्वय करते हुए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करें।


No comments:
Post a Comment